तहसील विधिक सेवा समिति आमला द्वारा आयोजित व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बैतूल के मार्गदर्शन में डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में निःशुल्क कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में विदुषी न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल माननीया श्रीमति शर्मिला बिलवार जी के द्वारा महाविद्यालयीन छात्रों को घरेलू हिंसा , शारीरिक प्रताड़ना , बाल अपराध से संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई । उन्होंने बालश्रम , बालविवाह व सुलभ न्याय आमजन को कैसे प्राप्त हो इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ।
शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य माननीय श्री जीआर डोंगरे ने भी अपने विचार रखें । प्रो. लोकेश झरबड़े द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति आमला श्रीमती शीतल कवड़े ( सहायक ग्रेड 3 ) ,घनीराम गढ़ेकर (पीएलवी एवं परामर्शदाता ) ,श्रीमती निर्मला नारे ( पीएलवी) , श्रीमती सागरती खातरकर (पीएलवी) सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।







