भोजपुरी एकता मंच ने सतपुड़ा डैम के छठ घाट पर जाली एवं सीमेंट पोल लगाने को लेकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया

 

पूजा स्थल पर फैसिंग करने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

मुख्य अभियंता सिविल विभाग ने पूजा स्थल पर फेसिंग का कार्य रोका

सारनी! सतपुड़ा डैम के छठ घाट पर एम. पी. जी, सी, एल सारनी द्वारा जाली एवं सीमेंट पोल लगाकर पूजा स्थल में प्रवेश बंद किया जा रहा था इसे लेकर भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने बताया की, यहा प्रतिवर्ष यहां पर आस्था के महापर्व ‘छठ व्रत’ करने वालों को भारी असुविधा होगी,वे सही ढंग से अपनी पूजा-पाठ नहीं कर पाएंगे, जिससे हजारों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होगी। मुख्य अभियता से ज्ञापन देकर उनसे निवेदन किया की सीमेंट पोल एवं जाली लगाने का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवाने का कष्ट करें, जिससे कि प्रतिवर्षानुसार आगामी वर्षों में भी छठ पूजा निर्विघ्न रूप से संपन्न की जा सके। मुख्य अभियता व्ही के कैथवार ने सिविल विभाग व सुरक्षा अधिकारी से चर्चा की सिविल विभाग के पाण्डे जी ने बताया की फेंसीग का कार्य सिर्फ वाल पर घुमकर सेल्फी प्वांइट व जान जोखिम मे डालकर घुमने वाले स्थान पर लगाया जा रहा था ठेकेदार द्वारा भूलवश छठ घाट पर बने वेदी का फेसिंग कर दिया था उसे हटा दिया गया किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था

भोजपुरी एकता में उनसे सभी सदस्यों के चर्चा के पश्चात समस्या का निराकण कर दिया गया!
इस अवसर पर भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिह, विधायक प्रतिनिधी जीपी सिह, हरेन्द्र भारती, नन्हे सिह, मिटू राय, हलचल गुप्ता, सुनील सिह,धमेन्द्र राय, भीम बहादूर थापा, लक्ष्मण साहू, प्रकाश डेहरिया, उपस्थित थे!