बच्चों को घर में भी पढ़ाई का माहौल दें : विक्रांत गावंडे

माता-पिता भी घर में बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत करें

संदीपनी विधायलय माध्यमिक खंड घोड़ाडोंगरी में आज शुक्रवार को पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया । प्राचार्य विक्रांत गावंडे सहित स्कूल के कक्षा शिक्षिकाओ ने पालकों से उनके बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा की ।

इस अवसर पर पालकों से बातचीत करते हुए प्राचार्य विक्रांत गावंडे ने कहां की बच्चों को घर में भी पढ़ाई के लिए माहौल देना चाहिए ।हर माह स्कूल में इकाई टेस्ट होते हैं जिसमें बच्चों ने क्या लिखा और कितने नंबर मिले पालक को यह चेक करके उस कॉपी में साइन करने चाहिए ।

श्री गावंडे ने कहा कि बच्चों की कोर्स कापी कंप्लीट है या नहीं । यह भी माता-पिता को देखना चाहिए। स्कूल में बच्चे पर पर्याप्त ध्यान रखा जाता है। माता-पिता भी घर में बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत करें ।उनसे पूछे कि पढ़ाई कैसी चल रही है इत्यादि बातचीत करें और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें ताकि बच्चा भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन सके।