पानी की मोटर कुएं से हो रही चोरी
:- रानीपुर थाना छेत्र में इन दिनों किसानो के कुये से पानी की मोटर चोरी की वारदात लगातार हो रही है मौसम की मार से किसान कम वर्षा से परेशान हैं , ऐसे मैं कुएं से पानी की मोटर चोरी होने पर किसानों के ओर भी बुरे हाल है , रानीपुर छेत्र के पीड़ित किसान शैलेंद्र झलारे ने बताया कि वो रानीपुर में किसानी करते हैं जहां लोहरधाना से विगत 8 अगस्त की रात अज्ञात चोरों के द्वारा मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उन्होंने अपने व्यक्तिगत सूचनाओं के आधार पर पुलिस अधिकारियों को चोरों की सूचना भी दी ,
किंतु अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ नही पाई चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं
किसानो की माने तो रानीपुर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ,रानीपुर ,लोहारढाना ,छूरी,
सीताकामत , जैसे अंचलों से इन दिनो कुएं से मोटर गायब हो रही है, कुछ किस तो कार्यवाही नहीं होने के कारण शिकायत भी दर्ज नहीं कराते
समस्या तो यह है कि किसान चोरी का मामला दर्ज कराने यदि थाने पहुंचते हैं ,तो अधिकारी उनसे सूचना का आवेदन लेकर जांच करेंगे और मामला दर्ज करेंगे जैसे आश्वासन दे कर भेज वापस देते हैं , शिकायतों के बाद भी ना तो चोरों का पता चल पाया है ,ना ही उन मोटर खरीददारो का जो चोरों से मोटर खरीद रहे हैं, यदि पुलिस मोटर खरीदने वालों पर कार्रवाई करें तो क्षेत्र में चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है,
किसान संघ अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि किसानो की मोटर चोरी की सूचना की जानकारी उन्हें लगातार मिल रही है जिसको लेकर बे शीघ्र ही जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे, दिन प्रतिदिन मोटर चोरी की वारदात से किसानों के सामने दोहरी समस्या रेहती हैं अपनी पुरानी मोटर खो देने के बाद नई मोटर खरीदने के लिए उन्हें
बैंक से लोन लेना होता है या फिर अपने पास की जमा पूंजी खर्च कर नई मोटर खरीदते हैं, उस के भी चोरी हो जाने का डर भी किसानों में बना रहता है,
ऐसे में जब कुएं से मोटर चोरी होती है तो किसान अपनी फसल को समय पर पानी नहीं दे पाते ओर फसल खराब होने का किसानों को डर रहता है ।
वहीं चोरों के द्वारा मोटर चोरी होने से किसानों को दोहरा नुकशान हो रहा है, क्षेत्र में मोटर चोरी होने की जानकारी पुलिस को होने पर भी पुलिस इन चोरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस प्रशासन की हीला हवाली अन्य किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है
विगत कई दिनों से किसानों की मोटर चोरी की समस्या को लेकर किसान पुलिस चौकी एवं पुलिस थानों पर आवेदन देते आ रहे हैं ,
किंतु अभी तक किसी भी प्रकार के चोरों पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं ऐसे में मोटर चोरी की समस्या लगातार किसानों के सामने बनी हुई है ।







