बंदरों के आतंक से लोग परेशान । चर्चा : बंदर कही कमाई का श्रोत तो नही ❓
सारणी के बंदरों को घोड़ाडोंगरी और शाहपुर के पास जानबूझकर छोड़ा जा रहा है।
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में बंदरों की संख्या को बढ़ाना और इसे आय का श्रोत बनाना एक साजिश ओर सोची समझी रणनीति है ऐसा लोग मान रहे हैं।
घोड़ाडोंगरी नगर के लोग इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं । स्थिति यह है कि बंदर लोगों के घर में घुस जाते हैं । ऐसे में भय का माहौल बन जाता है ।घर का दरवाजा खोलते ही जैसे ही व्यक्ति सामने तीन-चार बंदर देख लेता है तो डर के मारे घर में वापस चला जाता है ।सड़क पर दौड़ते बंदर और नगर में हर कही धमा चौकड़ी मचाते बंदर से लोग परेशान हैं। बंदर जहां किसी का भी सामान उठा कर चले जाते हैं । बंदरों के कारण नगर में भय का माहौल है।
एकाएक घोड़ाडोंगरी में बंदरों की संख्या बढ़ रही । जिसे देखकर लोग अचंभित है कई तरह की चर्चा लोगों में व्याप्त है ।आपसी चर्चा में लोग कह रहे हैं कि सारणी के बंदरों को घोड़ाडोंगरी और शाहपुर के पास जानबूझकर छोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे बंदरों की संख्या बढ़ेगी और लोग परेशान होंगे प्रशासन को शिकायत करेंगे तो बंदरों को पकड़ने के लिए बंदर पकड़ने वालों की कमाई का माध्यम बंदर बनेंगे । कुल मिलाकर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में बंदरों की संख्या को बढ़ाना और इसे आय का श्रोत बनाना एक साजिश ओर सोची समझी रणनीति है ऐसा लोग मान रहे हैं।







