*श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती व अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*
*भाजपा आमला मंडल ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि*
*कार्यकर्ताओं ने अपने आदर्शों के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प, आमला भाजपा ने दी महापुरुषों को श्रद्धांजलि*
आमला। भाजपा आमला मंडल के सभी संगठनात्मक बूथों पर भाजपा के संस्थापक, कुशल संगठन शिल्पी एवं मध्यप्रदेश भाजपा के आधार स्तंभ श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आमला मंडल अंतर्गत बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे जी ने संगठन निर्माण में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया और कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण तथा सेवा भाव की अलख जगाई वहीं अटल बिहारी वाजपेयी जी के ओजस्वी नेतृत्व, अद्वितीय वक्तृत्व कौशल और राष्ट्रहित के प्रति उनकी निष्ठा ने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई। दोनों महापुरुष भाजपा की वैचारिक शक्ति के आधार स्तंभ हैं और उनके आदर्श कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा आमला मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पंडोले, सह प्रभारी गोपेन्द्र सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता अशोक नागले, गुणवंत सिंह चड्ढा, घनश्याम मालवीय, दुष्यंत ढोमने, हरि यादव, राजेश ढोलकर, हेमंत गुगनानी, संजय जैन, भोला वर्मा, नितिन देशमुख, सुषमा नरवरे, लाजवंती नागले, शोभा देशमुख, गीता ढोलकर, श्रद्धा मालवीय, गीता पंडोले, पुष्पा शर्मा बसन्त ऊडुकले, प्रमोद हारोडे, शिवपाल उबनारे , मयूर सूरजेकर, निक्की ठाकुर मनीष मिसर, लिखीराम साहू, भीम सिंह चौहान, अशोक झा , विनोद बनखेडे ,
विक्रम बेले ,श्रीकांत डाफने ,जोगेंद्र सिंह ठाकुर, हरि मालवी ,प्रदीप सिंह चौहान, अरुण उबनारे, नितिन खातरकर ,अन्नू यादव ,दिलीप माथांनकर लखन यादव मनोज कश्यप,अशोक परिहार, सुधीर मिसर प्रवीण नरवरे अखिलेश गीतकर ,विशाल नरवरे, ज्ञानप्रकाश बनाईत, राकेश वर्मा , सुनील मालवी शैलू सोलंकी, शैलेन्द्र सोनी ललित मान्धाता, निखिल राठौर पुरूषोतम लिखितकर हिमांशु हारोडे लोकेश साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







