हर घर तिरंगा अभियान के तहत मठारदेव मंदिर परिसर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सजाई रंगोली, दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर*

 

_लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने किया जा रहा प्रेरित, को स्मारक, आज शिलाफलकम पर पुष्पांजलि और शपथ कार्यक्रम होगा।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार 13 अगस्त को मठारदेव बाबा मंदिर में तिरंगा एवं स्वच्छता पर आधारित रंगोली स्पर्धा हुई। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां विभिन्न प्रकार की रंगोली सजाई गई। शाम को मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया।

मठारदेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं की रंगोली सजाओ स्पर्धा हुई। इसमें महिलाओं ने तिरंगा एवं स्वच्छता थीम पर रंगोली सजाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आम लोगों से अपने घरों के सामने ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर शाम को मठारदेव बाबा मंदिर परिसर में दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

*आज पुष्पांजलि व शपथ का होगा कार्यक्रम*

14 अगस्त को स्मारक, शिलाफलकम पर पुष्पांजलि और शपथ कार्यक्रम होगा। शाम को यहां दीपों की रोशनी कर शहीदों को याद किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान का समापन 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में सुबह 9 बजे से होगा।