शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर हर घर तिरंगा और पुस्तकालय विषय पर संगोष्ठी एवम पुस्तक प्रदर्शनी का प्रतिवेदन
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के पुस्तकालय में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर हर घर तिरंगा और पुस्तकालय विषय पर संगोष्ठी एवम पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया, ग्रंथपाल डॉ. यासमीन जिया एवं स्टाफ द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ एस आर रंगनाथन के चित्र पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया
तत्पश्चात पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ यासमीन जिया द्वारा हर घर तिरंगा और पुस्तकालय के विषय में बताया फिर डॉ एस आर रंगनाथन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय ई लाइब्रेरी परिचय एवम लाइब्रेरी क्लब द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जाने वाली पुस्तकालय सेवाएं एवं लाइब्रेरी वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया द्वारा भारतीय ज्ञान में पुस्तकालयों की भूमिका पर व्याख्यान दिया, प्रोफेसर हेमंत निरापूरे द्वारा डॉ. एस आर रंगनाथन जी और पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों के बारे में चर्चा की गई डॉ साहेब राव झरबडे,प्रो.राकेश सिसोदिया, डॉ.महाजन, डॉ दामोदर झाड़े,डॉ राजेश आर्य द्वारा हर घर तिरंगा एवं पुस्तकालय की विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया
कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा एवम आभार प्रदर्शन डॉ देव कृष्ण मगरदे द्वारा किया गया तत्पश्चात सभी ने पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी देखी और कंप्यूटर पर ई ग्रन्थालय की कार्यविधि को समझा । कार्यक्रम में श्रीमती भूमिका भांपते, श्रीमती शोभा मगर्दे सहित महाविद्यालय स्टाफ एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







