विधायक गंगा उईके के नेतृत्व में निकाली तिरंगा रैली : बारिश के बावजूद उमडे लोग

मोदी जी ने हर घर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया विधायक गंगा उईके

 

घोड़ाडोंगरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंडल घोड़ाडोंगरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई । सतपुड़ा स्कूल स्थित शहीद स्मारक मदनलाल आहके जी के शहीद स्मारक में पूजन एवं प्रतिमा के माल्यार्पण के पश्चात निकली गई ।देखे वीडियो

जो कि नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर परिषद के पास शहीद स्मारक में जाकर समापन हुआ इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा उईके ने नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित किया । जिसमें 15 अगस्त देश की आजादी के अवसर पर आजादी दिलाने में जो योगदान देने वाले महापुरुषों का था उन्हें भी याद किया गया । विधायक गंगा उईके के द्वारा कहा गया कि देश में कानून के संशोधन के बाद आज प्रत्येक नागरिक अपने घरों में भी तिरंगा फहरा सकता है।

इसलिए मैं सभी से आहान करुंगी कि हर घर में प्रत्येक नागरिक शान से तिरंगा फहराये।
रैली में भाजपा के प्रभारी जिला महामंत्री कमलेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उईके उपाध्यक्ष सोनू खनूजा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।