जनसेवा कल्याण समिति, आमला
जनसेवा कल्याण समिति आमला के संस्थापक एवं संरक्षक *आदरणीय राहुल ढेंढे जी* द्वारा, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण को देखते हुए *श्री अजय गंगारे जी* को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । समिति को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिले में समाजहित के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
जनसेवा कल्याण समिति, आमला — गौ सेवा से लेकर जनसेवा तक अनेक क्षेत्रों में सक्रिय है। समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाते हैं, जैसे कि:गौ सेवा एवं संरक्षण ,गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता , शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग , पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान , आपदा राहत कार्य ।
हमारा संकल्प है — “सेवा ही हमारा धर्म है” और इसी भावना के साथ समिति अपने सभी सदस्यों के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करती रहेगी।
समिति की ओर बधाई देने में सागर सिंह चौहान ,चंद्रशेखर सिंह चंदेल,भावेश मालवीय ,नितिन सिंह चौहान ,रामानंद बेले,देवा धुर्वे,अनिल सोनी ,अनिल सोनपुरे,अभिषेक टिकारे,प्रमोद पवार,शुभम् खतरकर,एवं सभी सदस्य
जनसेवा कल्याण समिति आमला ।







