*भारत माता की जय के साथ तिरंगा यात्रा का किया आग़ाज़*
संत थेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ के साथ सभी छात्र छात्राओं ने चलाया जागरूक अभियान
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है
ताकि लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के उपलक्ष्य में उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और
तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना है।







