थाना प्रभारी सारणी को ज्ञापन सोपा

नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ की ओर से, माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम थाना प्रभारी सारणी के द्वारा ज्ञापन सोपा गया है, भारतीय मजदूर संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष निराकार सागर ने बताया कि, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड के मार्गदर्शन में नगरी निकाय प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाहा एवं नगरी निकाय भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष के के भावसार के नेतृत्व में, प्रदेश के नगरी निकाय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी एवं मासिक श्रमिको और मानदेय श्रमिकों को नियमित किए जाने, पूर्व में विनियमित किए गए कर्मचारियों को नियमित किए जाने, दैनिक वेतन भोगी एवं विनियमित कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिए जाने, विनियमित कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा सुविधा,सी, एल, अवकाश ई एल अवकाश दिए जाने, जब तक कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता तब तक केंद्र में लागू किए गए न्यूनतम वेतनमान का लाभ दिए जाने,

एवं चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि सभी निकाय में समय पर दिया जाने ताकि नियम अनुसार निश्चित तारीख में कर्मचारियों का वेतन किया जा सके एवं पुरानी पेंशन लागू किया जाए, इन सभी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन देते समय नगर पालिका नगर पंचायत भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य कामदेव सोनी, कीर्ति नायक, राकेश डोंगरे आदि उपस्थित थे।