*स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर नहीं बिकेगा मांस, मटन, मछली*

 

सारनी। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व पर मांस, मटन, मछली का विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 15 अगस्त 2025 शुक्रवार

स्वतंत्रता दिवस एवं 16 अगस्त 2025 जन्माष्टमी का पर्व होने से सभी प्रकार के पशुवध गृह मांस, मटन, मछली का क्रय विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश की अवहेलना किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं दुकानदार की होगी।