तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला द्वारा “पंच-ज ” अभियान के तहत ग्राम पंचायत रमली में माननीया सुश्री चारु व्यास द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड आमला द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया । न्यायाधीश महोदया द्वारा अपने संबोधन में वृक्षों का पर्यावरणीय व धार्मिक महत्व बताते हुए सभी को पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत के परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री जगदीश अलोने ,श्रीमती शीतल कवड़े (सहायक ग्रेड3 ) पीएलवी श्रीमति निर्मला नारे , श्रीमति सागरती खातरकर , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष हरि मोहबे , घनीराम गढ़ेकर ( परामर्शदाता , पीएलवी ) पंचायत स्टाफ , छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिका कार्यक्रम में उपस्थित रहे । ।







