रक्षाबंधन पर्व के पूर्व एटीएम खुलने से जनता में हर्ष
(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर में भारतीय स्टेट बैंक शाखा घोड़ाडोंगरी के नए एटीएम का शुभारंभ हुआ
स्टेट बैंक के नए एटीएम का शुभारंभ स्टेट बैंक की शाखा में ही किया गया है
पूर्व में स्टेट बैंक का एटीएम शक्ति मेडिकल के बाजू में था लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह एटीएम बंद होने से ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए रक्षाबंधन के पूर्व एटीएम की शुरुवात की एटीएम का शुभारंभ फीता काटकर पूर्व विधायक गीता रामजीलाल उईके ने किया
साथ ही पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके,ब्रांच मैनेजर अरविन्द सिंह पथरिया मैडम,मित्तल जी, सहित गणमान्य नागरिकों ने पूजन किया







