घोड़ाडोंगरी:- व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव संपन्न होने पर की व्यापारी कल्याण संघ के नए अध्यक्ष के रूप में सुनील शर्मा व सचिव पद के लिए संजय अग्रवाल को निर्वाचित किया गया, व्यापारी कल्याण संघ द्वारा व्यापारियों के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सुनील शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद हेतु व सचिव पद के लिए संजय अग्रवाल ने नामांकन फॉर्म भर गया था ,
अंतिम तारीख निकल जाने के बाद भी किसी भी अन्य द्वारा नामांकन फॉर्म नहीं जमा किया गया इसके बाद व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष के रूप में सुनील शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष , सचिव के लिये संजय अग्रवाल को घोषित किया व्यापारी कल्याण संघ ने घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ मनोज पाटनकर थे,
जहां से सभी इच्छुक अध्यक्ष पद प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म प्राप्त करना था जहां सुनील शर्मा द्वारा पहला नामांकन फॉर्म भर गया था अन्य एक भी नामांकन फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ इसके उपरांत अंतिम तिथि के बाद निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर मनोज पाटनकर ने घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ के नए अध्यक्ष के रूप में ज्वाला स्टोर संचालक सुनील शर्मा को अध्यक्ष व सचिव मधुर इलेक्ट्रॉनिक संचालक संजय अग्रवाल को निर्वाचित किया ,
मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया की निर्वाचन अधिकारी डॉ मनोज पाटनकर ने आज सुनील शर्मा व संजय अग्रवाल को प्रमाण पत्र दिया और बधाई दी इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष तोषण गावंडे व्यापारी कार्यकारिणी सदस्य ब्रज मालवीय, मुकेश राठौर सुनील मालवीय, प्रमोद मालवी ,आदित्य अग्रवाल, कमलेश जैन ,दीपक जैन ,जितेंद्र मालवीय ,सहदेव नागले ,विजय साहू, सोनू खनूजा, कन्हैया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे नवनियुक्त अध्यक्ष व सचिव को व्यापारियों ने पुष्प देकर बधाईयां दी ,







