मुख्य अभियंता ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों सम्मान।

। सारनी—- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अपनी अधिवारषिॅकी आयु पूर्ण कर जुलाई माह में 7 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार और पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, डी पी मिश्रा , यू पी एस सिकरवार अधीक्षण अभियंता सिविल ने सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को विभाग की ओर से शाल श्रीफल और मिष्ठान एवं सामुहिक फोटो भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त होने पर सामुहिक फोटो की परम्परा वर्तमान मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने शुरुआत की है। इसके साथ ही साहेबराव देशमुख,हिम्मत भुजाडे ,रवि शंकर बारसकर,श्रावण आठनेरे, किशनलाल चौकीकर, सुखदेव पाटनकर और विनोद पेशवानी सहित जो स्व सुरक्षा निधी समिती के नियमित सदस्य रहे हैं समिती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा मठारदेेव की कृपा सदैव बनी रहे। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में समिती के नियमित सदस्य भाऊराव माकोडे को मुख्य अभियंता एस के मालवीय ने मिष्ठान , शाल श्रीफल से सम्मानित किया। समिती विगत कई वर्षों से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। इस अवसर पर नरेश पनवार महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन , गोपालराम अरोरा ,किनशुक नामदेव सहित अनेक अधिकारी , कर्मचारी और सदस्य उपस्थित रहें।