6 अगस्त को भेंट की जाएगी राखी, रुमाल, मिठाई, 7 को सरहद के लिए रवाना होगी बैतूल की बेटियां
बैतूल। भले ही बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का राष्ट्र रक्षा मिशन दल देश की अंतर राष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर देश के सैनिकों की कलाई पर रक्षा बंधन के दिन रक्षा सूत्र बांधता है, लेकिन इस मिशन को राखियां भेंट करने के लिए कई संगठन एवं बहनें भी आतुर रहती है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहदी दल को राखियां भेंट करने और सैनिकों के लिए राखी बनाने का सिलसिला एक महीने पहले से ही प्रारंभ हो गया था। 6 अगस्त को राष्ट्र रक्षा मिशन के 25 सदस्यीय दल का अभिनंदन कार्यक्रम संजीवनी हायर सेकण्डरी स्कूल में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। एक बार फिर सेना के लिए राखियां एवं अन्य भेंट शहर वासियों द्वारा दी जाएगी जिसे राष्ट्र रक्षा मिशन द्वारा देश की अंतरराष्ट्रीय भारत पाक सीमा पर तैनात सैनिकों को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष संस्था के संरक्षक आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में सरहदी बहनों के लिए यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार इस कार्यक्रम में बहनों के अभिनंदन की जिम्मेदारी संजीवनी हायर सेकण्डरी स्कूल के संचालक गजेन्द्र पंवार ने ली है।
सैनिकों के लिए राखी, रुमाल, मिठाई और संदेश दिए जाते है
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा कारगिल युद्ध के बाद से लगातार देश की अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। 26वें वर्ष में समिति का दल भारत पाक बार्डर सादकी एवं एवं अन्य बीओपी पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। यह दल 7 अगस्त को पातालकोट एक्सप्रेस से बैतूल से रवाना होगा। इसके पूर्व 6 अगस्त को संजीवनी हायर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब (लायंस, अमिगोस, लियो क्लब), गायत्री परिवार बैतूल,समाजसेवी धीरज बोथरा, धीरज हिराणी, अनिल खवसे,पूर्व सैनिक महिला संगठन, वनिता समाज, सृजन साहित्य कुंज, क्षत्रिय लोनहारी महिला कुनबी समाज, पंतजलि योग समिति, समाजसेवी बबीता राठौर बैतूलबाजार, नारी उत्थान समिति, विधि लेडीज जिम, अजाक्स संगठन, बैतूल स्टार फीमेल सिंगर गु्रप बैतूल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, श्रीश्री ज्ञान मंदिर हमलापुर, सन वैली पब्लिक स्कूल, शासकीय अस्थि बाधित दिव्यांग आश्रम शाला द्वारा राखियां, संदेश एवं अन्य भेंट सैनिको के लिए दी जाएगी।
सन वैली के बच्चों ने बनाई सैकड़ोंं राखियां
महावीर वार्ड बारस्कर कॉलोनी स्थित सनवैली स्कूल के बच्चों द्वारा भी सैकड़ों तिरंगा राखियां बनाई गई। शाला के प्राचार्य सुरेश दवंडे भी बच्चों द्वारा राखियां बनाये जाने से उत्साहित है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बनाई गई राखियां सेना के जवानों की कलाई पर बांधी जाएगी। शाला परिवार के लिए यह गर्व की बात है। इस अवसर पर वार्डवासी जमुना पंडाग्रे, प्रीति गुजरे, दीपिका किरण कवडक़र, दीपिका मदरेले, लता नागले, अर्चना पंडागे्र, शशिकला देशमुख, झमला भलावी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था। करीब एक घंटे में 300 से ज्यादा राखियां बनाकर राष्ट्र रक्षा मिशन दल को भेंट की गई।
इस वर्ष राष्ट्र रक्षा मिशन-2025 में शामिल होंगे यह सभी
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन-2025 में इस वर्ष भारत पदम, गौरी पदम, वंश पदम, अरुण सूर्यवंशी, प्रदीप निर्मले, प्रिया निर्मले, नीलम गंगारे, प्रचिति कमाविसदार, छाया प्रजापति, सरिता अतुलकर, उषा अतुलकर, नीलेश उपासे, कल्पना यादव, वरुण यादव, लता नागले, मंजुलता नागले, उषा देशमुख, चंद्रप्रभा चौकीकर, प्रिया सुनारिया, गरिमा वागद्रे, स्मृति सूर्यवंशी, उर्वशी सूर्यवंशी, दक्ष सूर्यवंशी सहित अन्य शामिल होंगे।







