जिला बैतूल। जिला फुटबॉल संघ बैतूल के चयन द्वारा होनहार खिलाड़ी यश जिन्होंने इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व किया । इसका आयोजन मंडला में आयोजित हुआ था वहां सेडड कैंप में चयनित होने के बाद 20 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया । अब बालाघाट में जूनियर बॉयज नेशनल टूर्नामेंट प्रारंभ है,
उसमें मध्य प्रदेश टीम के गोलकीपर की भूमिका निभा रहे है मध्य प्रदेश ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात को 2- 1 , आंध्र प्रदेश को 4- 0 और पांडिचेरी को 5- 0 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई सेमी फाइनल मुकाबला 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश के साथ होना है और मध्य प्रदेश के असिस्टेंट कोच के रूप में बैतूल जिले प्रवीण यादव है,जो टीम के लिए कोच की भूमिका निभा रहे है ।







