डॉन बॉस्को स्कूल में सम्पन्न हुई जिला क्रिकेट चयन प्रतियोगिता l

अंडर-17 और अंडर-19 बालक बालिका चयन में 550 खिलाड़ियो ने लिया भाग ।

डीसीए और संत थेरेसा स्कूल के कोच मोइज़ मंसूरी ने लिए ट्रायल ।

जिला बैतूल। जिला खेल अधिकारी डीएसओ बैतूल धर्मेंद्र पावर ने बताया कि बैतूल के इतिहास में क्रिकेट का इतना बड़ा ट्रायल पहली बार लिया गया । जहाँ क्रिकेट खिलाड़ियो ने इस तरह जुनून देखा गया संत थेरेसा स्कूल में 2 अगस्त को क्रिकेट मेला सा लग गया था । जहाँ बैतूल जिले के सभी ब्लॉक के बालिका और बालक खिलाड़ी अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करने पहुँचे । चीफ़ गेस्ट के रूप में उपस्थित संत थेरेसा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी मिनी और फादर बेंजामिन जिन्होंने खिला़ड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी और उन्हें सम्मानित किया ।
मानसरोवर स्कूल कोच नितेश राजपूत,पोदर स्कूल के कोच उमर शेख ने भी बच्चो का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी ।

इनका कहना है

क्रिकेट कोच मोइज़ मंसूरी ने बताया की उन्होंने 7 साल के कोचिंग करियर में पहली बार इतने खिलाड़ियो का एक साथ ट्रायल लिया।

डीसीए और संत थेरेसा स्कूल के कोच मोइज़ मंसूरी ने लिए ट्रायल ।