*सावन मास में हुआ महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन, कल होगा समापन*

 

(घोड़ाडोंगरी) 1 अगस्त।
सावन मास के पावन अवसर पर बजरंग कॉलोनी में दिनांक 25 जुलाई 2025 से चल रहे महाशिवपुराण कथा का समापन 2 अगस्त को विधिवत रूप से होगा। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है।

कथावाचक पंडित संतोष त्रिवेदी (बैतूल) द्वारा दोपहर 2:00 बजे से प्रतिदिन महाशिवपुराण कथा सुनाई जा रही है, वहीं प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक श्री शिव अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन आयोजन का संचालन समिति के सेवादार शंभू सहेरिया, तीर्थराज माथानकर, जितेंद्र चौकसे बंडू सोनारे, पिंकी सेन राकेश चौकसे, दीपक धोटे नीतेश उइके मोहित चौकसे, नरेंद्र चौकसे,, अरविन्द गायकवाड़ मुकेश योगेंद्र चौकसे गोलू मालवीय आज़ाद इरपाचे अलकेश यादव संजय पवार, विशाल अमरे रोहित चौकसे गायकवाड आदि के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।