*सावन के गीत गाये, सेना के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता
बैतूल।विगत दो वर्ष से बैतूल म्यूजिकल फीमेल ग्रुप द्वारा भी सैनिकों के लिए राखियां राष्ट्र रक्षा मिशन को भेंट दी जाती है। सावन के गीतों के साथ हरियाली तीज उत्सव मनाते हुए म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सैनिकों के लिए राखियां एवं बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की सदस्यों को भी सावन में सौभाग्य सामग्री भेंट की गई।
ग्रुप की अध्यक्ष संगीता राठौर के नेतृत्व में शिक्षिका संध्या जैन के निवास पर देशप्रेम, फौजी भाई और रक्षाबंधन की थीम पर की गई विशेष सजावट के बीच दीपा मालवीय, संध्या जैन, शुभांगी जैन, पूनम धोटे, श्रीमती शिवहरे राष्ट्र रक्षा मिशन को राखियां सौंपी। समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम, प्रचिति कमाविसदार, कल्पना यादव, लता नागले सहित अन्य ने उन्होंने सैनिकों के उत्साह वर्धन एवं हौसलाअफजाई की परम्परा को जारी रखने के मिशन में सहयोगी प्रत्येक संस्था एवं बैतूल वासियों का आभार माना है।







