उप निरीक्षक शिवराम सिंह को मैसेज मिला कि एक व्यक्ति आमला बरसाली के मध्य ट्रैक के बाजू में एक जख्मी व्यक्ति पड़ा है मैसेज मिलते ही उप निरीक्षक शिवराम सिंह आरक्षक नीरज कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखाकि अप डाउन ट्रैक के बीच में एक जख्मी व्यक्ति अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है घटनास्थल पर फोर व्हीलर नहीं पहुंचने के कारण गुड्स ट्रेन को घटनास्थल पर रुकवा कर गुड्स ट्रेन के लोको में जख्मी व्यक्ति को बैठक आमला लाकर सिविल अस्पताल आमला में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां डॉक्टर श्री मुकेश बागाद्रे द्वारा उपचार किया और उपचार के पश्चात जख्मी व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रफुल्ल पिता कृष्णा उईके उम्र 28 वर्ष पता मारामय नगर कटोल तहसील काटोल जिला नागपुर महाराष्ट्र बताया तथा वह पूर्ण रूप से होश में नहीं होने के कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा की वह किस ट्रेन से और कैसे गिरा है । उप निरीक्षक शिवरामसिंह द्वारा उक्त जख्मी व्यक्ति के विषय में पुलिस थाना काटोल से संपर्क कर उसके बड़े भाई भारत उईके के मोबाइल नंबर
8766648254 पर सूचना दी गई है । जख्मी व्यक्ति के पास कोई भी यात्रा से संबंधित टिकिट/पास नहीं मिला है।घायल का उपचार जारी है।
श्रीमानजी RPF की त्वरित कार्रवाई के कारण उक्त घायल व्यक्ति की जान बच पाई है और जख्मी व्यक्ति के परिजनों ने आरपीएफ के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।







