बैतूल। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराने की योजना के लाभ से घोड़ाडोंगरी क्षेत्रवासी वंचित है कई श्रद्धालुओं ने बताया कि घोड़ाडोंगरी डाकघर में गंगाजल ही उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में सावन के इस पावन अवसर पर भोलेनाथ का अभिषेक गंगाजल से कैसे करें इसको लेकर श्रद्धालु चिंतित हैं मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ₹30 में 250 मल की बोतल डाक विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराता है जिससे लोगों को गंगाजल सहज रूप से उपलब्ध हो जाता है लेकिन घोड़ाडोंगरी डाकघर में गंगाजल उपलब्ध नहीं है ऐसे में लोगों को इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।
भारतीय डाक विभाग गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल की बिक्री करता है. इसके अलावा विशेष पूजा व धार्मिक आयोजनों के लिए भी गंगाजल के लिए लोगों को भटकना नही पड़ता.।
हिंदू धर्म में गंगाजल का है बड़ा महत्व
धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग होता है. इस कारण हर घर में लोग गंगाजल रखना शुभ मानते हैं. सावन के महीने धार्मिक कार्यक्रम अधिक होने से गंगाजल की मांग भी बढ़ जाती है. गंगा जल को लेने के लोगों को गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस सहित कई शहरों व धार्मिक स्थलों पर जाना पड़ता है. सावन माह में भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता।
Comments are closed.