भारतीय के लिए दुनिया की सबसे कीमती विरासत

हर भारतीय के लिए दुनिया की सबसे कीमती विरासत है हमारा तिरंगा
राष्ट्र ध्वज अंगीकार दिवस से राष्ट्र रक्षा मिशन 2025 का आगाज
भारत माता, सोफिया और व्योमिका को देख हुई गर्व की अनुभूति

बैतूल। राष्ट्र ध्वज अंगीकार दिवस के अवसर पर मंगलवार 22 जुलाई को बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन 2025 की शुरुआत की गई। इस मौके पर वूमन्स वल्र्ड ब्यूटी एक्सेस की संचालिका कल्पना यादव एवं राष्ट्र रक्षा मिशन की संस्थापक गौरी बालापुरे पदम के नेतृत्व में तिरंगे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। इसके बाद एक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भारत माता(सोनल खोब्रागड़े), कर्नल सोफिया कुरैशी (कल्पना मालवीय)और विंग कमांडर व्योमिका सिंह (ऋचा मालवीय), कविता मालवीय ने सैनिक की वेशभूषा मेंं भाग लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए सेना के प्रति कृतज्ञता को जाहिर किया। रैली प्रमुख मार्गो, चौराहों एवं स्मारकों से होते हुए श्री श्री ज्ञान मंदिर खंजनपुर पहुंची, जहां रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन हुआ। वाहन रैली का स्वागत गेंदा चौक, शहीद दीपक यादव चौक, कारगिल चौक, शहीद भवन, कोठीबाजार पेट्रोल पंप समेत कई स्थानों पर किया गया। इस दौरान मिठाई वितरण और केक कटिंग भी की गई।
पूरी शिद्दत बैतूल में मनाते है तिरंगे का जन्मदिन
रैली अमर जवान स्मारक (रक्षित केंद्र परिसर) भी पहुंची, एएसपी कमला जोशी और अन्य पुलिस अधिकारियों को तिरंगा बैज लगाए गए तथा अमर जवान स्मारक पर सभी देश के शहीदों को याद किया गया। श्रीश्री ज्ञान मंदिर में प्राचार्य जयश्री शाह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एसपी निश्चल एन झारिया भी पहुंचे, यहां तिरंगे के इतिहास पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। एसपी श्री झारिया को तिरंगे बैज लगाया गया। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उन्हें बताया कि प्रत्येक भारतीय के लिए उसकी सबसे कीमती विरासत तिरंगा है। उन्होंने कहा बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति पूरी शिद्दत से हर वर्ष तिरंगे का जन्मदिन मनाती है। इस आयोजन में कविता मालवीय हिन्दू वाहिनी, कुंबी समाज की महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी सहभागिता निभाई।

तिरंगा थीम पर पहने परिधान
आयोजन समिति के आग्रह पर वाहन रैली में शामिल सभी देशप्रेमियों तिरंगे की थीम पर आधारित केसरिया, श्वेत या हरे रंग के वस्त्र पहनकर रैली में शिरकत की। इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन बारिश में भी वाहन रैली में शामिल महिलाएं उत्साहित थी। रैली को सफल बनाने में भारत सिंह पदम, जमुना पंडाग्रे, ईश्वर सोनी, प्रचिति कमाविसदार, मनीष दीक्षित, हर्षित पंडागे्र, नीलेश उपासे, माधुरी पुजारे, कविता मालवी, प्रेरणा शर्मा, लता सोनी, अनिल यादव, फरीदा बोहरा, अनूप वर्मा कुणाल रेस्टोरेंट, लता पारधी, प्रीतिबाला नरवरे, मिनाक्षी दीक्षित, विशाखा साहू, पूर्णिमा वैध, शोभा उकंडे, शीला मानकर, रुपाली पवार, कंचन पंवार, प्रियंका खातरकर, प्रज्ञा झगेकर, प्रिंयका,

सचिन, चैताली गौर, लता नागले, सरोज माकोड़े, चन्द्रप्रभा चौकीकर, छाया प्रजापति,सरिता अतुलकर, उषा अतुलकर, ललिता मानकर, शालिनी हिवरखेड़े, कविता खातरकर, द्वारका मालवी, मंजु, पुष्पा, सहित अन्य का सहयोग रहा। अंत में श्रीमती पदम ने सरहदी बहनों का उत्साह वर्धन करने जिला पुलिस, श्रीश्री ज्ञान मंदिर एवं समस्त सामाजिक संस्थाओं एवं सहयोगियों का आभार माना।