शाहपुर:-जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक का आयोजन आज शाहपुर के मंगल भवन में आयोजित की गई।जिसमें मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय उपस्थित हुए।सर्वप्रथम बैठक का आयोजन पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दिप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुवात की गई।जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने सर्वप्रथम नव नियुक्त मंडल कार्यकारणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी उसके पश्चात उन्होंने 27जुलाई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम के बारे में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश दिए।वही भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूर्यकांत सोनी ने हर स्तर पर बूथ को मजबूत करने का आव्हान किया।बैठक के पश्चात भाजपा मंडल शाहपुर के बूथ क्रमांक 154 के बूथ के बी एल ए प्रताप कासदे का कुछ दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने पर 2मिनिट का मौन धारण किया गया।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन उमेश पाटिल द्वारा किया गया ओर आभार मंडल के महामंत्री अशोक बरखने द्वारा किया गया।







