शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं पुलिस मुख्यालय नारकोटिक्स विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी,है जरूरी” नशा मुक्ति जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन पर नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के नोडल अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा महाविद्यालय में “नशे से है दूरी जरूरी ” जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में संगोष्ठी, शपथ, कार्यशाला एवं जनसंपर्क अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में महाविद्यालय के प्रो खेमराज महाजन के नेतृत्व में,प्रकाश झरवड़े ,रामभगत यादव, प्रेम सिंग द्वारा गोद ग्राम कान्हावाडी में लोगों से संपर्क कर नशा न करने की समझाइश दी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की,इसके पूर्व महाविद्यालय में डॉ राजेश आर्य द्वारा छात्रों के लिए “नशे से दूरी हैं जरूरी” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह प्रदान की गई, डॉ साहेबराव झरवड़े द्वारा महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई
साथ ही मोबाइल का अनावश्यक उपयोग न करने की भी सलाह दी कार्यक्रम मे प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया, प्रो राकेश सिसोदिया, डॉ नंदकिशोर पवार, डॉ यासमीन जिया, डॉ देवकृष्ण मगरदे ,डॉ अजय चौबे, डॉ अजाब खातरकर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ,कार्यक्रम आयोजन में शोभा मगरदे, भुमिका भोप्ते,सौरभ कहार, मनीष मालवीय द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया l







