घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के 56 दिव्यांग छात्रों को बांटे उपकरण

दिव्यांगों को जीवन में आगे बढ़ाना ही सच्ची मानव सेवा – उइके
घोड़ाडोंगरी । जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार विकासखंड में कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत दिव्यांग चयनित 56 छात्र/छात्राओं को एलिम्को जबलपुर के चिकित्सकों की मदद से सहायक उपकरण वितरित किए गए ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । एमआरसी सुभेष मालवीय, बीएसी,जनशिक्षकों द्वारा उपस्थित

अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ने सभी दिव्यांग छात्रों एवं उपस्थित पालकों को शासन की योजना एवं दिव्यांग छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाने की अपील की ।राकेश अरोरा ने कहा दिव्यांग छात्र किसी भी स्तर में सामान्य छात्रों से कम नहीं है उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की । बीआरसी पीसी बोस द्वारा शिविर की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया एवं कहा कि पूर्व में जनपद शिक्षा केंद्र स्तर पर 192 छात्रों का चिकित्सा मूल्यांकन हुआ था जहां 120 बच्चों को सर्टिफिकेट एवं चयनित इन 56 दिव्यांग छात्रों को आज एलिम्को जबलपुर के चिकित्सकों की मदद से सहायक उपकरण वितरित किए जा रहा है जहां 05 छात्रों को शिक्षण सामग्री, 07 को व्हीलचेयर ,11 छात्रों को बैसाखी, 06श्रवण यंत्र और 8 ट्राई साइकिल, 02ब्रेल किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई । बीआरसी श्री बोस द्वारा घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए की गई शुभकामना संदेश उपस्थित सभी बच्चों एवं पालकों को दिया गया ।कार्यक्रम के अंत में एमआरसी सुभेष मालवीय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।उपस्थित सभी

छात्रों,पालकों को भोजन पैकेट एवं यात्रा भत्ता भी दिया गया ।सामग्री पाकर बच्चे एवं पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की । कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएसी मुकेश सरयाम ,सुनील वरकडे सभी जनशिक्षको एवं उपस्थित शिक्षकों का योगदान रहा ।कार्यक्रम का मंच संचालन नीतेश राठौर द्वारा किया गया ।

Comments are closed.