लाल मंदिर ग्रुप की विद्योतमा मिश्रा को दी भावभीनी विदाई

 

घोड़ाडोंगरी नगर का नगर का लाल मंदिर महिला मंडल अपने समाजसेवी कार्यो के लिए जाना जाता है। इस मंडल की जागरूक महिलाएं धार्मिक आयोजन के साथ ही पर्यावरण सुधार के लिए कार्य करने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी करती रहती हैं।

इस ग्रुप से घोड़ाडोंगरी में तहसीलदार रही महिमा मिश्रा की माताजी विद्योतमा मिश्रा भी जुड़ी हुई थी और ग्रुप की महिलाओं के साथ भागीदारी करके सामाजिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभा रही थी। तहसीलदार महिमा मिश्रा का ट्रांसफर होने पर उन्हें उनके ऑफिस के लोगों ने तो विदाई दी होगी ।लेकिन उनकी मम्मी विद्योतमा मिश्रा के लिए लाल मंदिर महिला मंडल द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। देखे वीडियो

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान डोल में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया वहां पर उनका स्वागत किया रामायण पाठ किया उनको शाल श्रीफल गिफ्ट धार्मिक पुस्तक लक्ष्मी तरु का पौधा भेंट किया मीठा धार्मिक ग्रंथ लक्ष्मी तरु का पौधा देकर ग्रुप की महिलाओं ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी । आ