सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों को शपथ दिलाई “नशे से दूरी है जरूरी”

 

नशामुक्ति अभियान समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही सफल हो सकता है – प्राचार्य विवेक तिवारी

घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मंगलवार छात्रों को प्रार्थना सभा में म.प्र.शासन पुलिस मुख्यालय नारकोटिक्स शाखा भोपाल के अनुसार नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई । सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया वहीं नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को गहरे स्तर पर प्रभावित करता है । उन्होंने पंक्ति के माध्यम से कहा “नशे की लत है ऐसी, जो कर दे जिंदगी नर्क जैसी यह न केवल व्यक्तियों के स्वास्थ्य को खतरे में डालती है बल्कि अपराधों में वृद्धि का भी एक प्रमुख कारण है इस गंभीर समस्या से समाधान और एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु ,”नशे से दूरी है जरूरी” एक व्यापक नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है उन्होंने विद्यालयीन छात्र/ छात्राओं को अपने आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों को समझाइए

देकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की वही यह अभियान समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही सफल हो सकता है। नशा मुक्ति अभियान को लेकर छात्र/छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया । वहीं विद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई ।