नटराज पूजन एवं गुरु सम्मान। संस्कार भारती की सभी ईकाई करेगी पञ्चपरिवर्तन के कार्य— कुशवाह
सारनी — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष है। संघ की स्थापना को सौ वर्ष पूर्ण विजयादशमी के दिन होंगे। इस अवसर पर संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत की सभी ईकाई पञ्चपरिवर्तन के कार्य करेगी। ये विचार मोतीलाल कुशवाह प्रांत महामंत्री ने बैतूल जिले की ईकाई के भगवान नटराज पूजन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए। उल्लेखनीय यह है कि नटराजन पूजन कार्यक्रम विनायक शिशु मंदिर सिविल लाइन के परिसर में आयोजित किया गया।भगवान नटराज पूजन के पश्चात् मञ्चासीन विट्ठल राव वाघमोडे अध्यक्ष विनायक शिशु मंदिर शिक्षा समिती ,प्रमोद वर्मा संरक्षक संस्कार भारती, के. के. झेण्डे
सेवानिवृत्त प्राचार्य, रीता वरठी आचार्या विनायक शिशु मंदिर शिक्षा समिती ,मीनाक्षी दीक्षित उपाध्यक्ष संस्कार भारती का परिचय कराया गया।संस्कार भारती मञ्चीय कला विभाग,साहित्य कला विभाग,दृश्य कला विभाग,लोक कला विभाग,एवं कला धरोहर विभाग में संपूर्ण कलाओं को समायोजित कर पूरे भारत में कार्य कर रही है। यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक का शताब्दी वर्ष है।अतःशताब्दी वर्ष में पञ्चपरिवर्तन पर संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत की समस्त इकाईयाँ एवं प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। कुटुम्ब प्रबोधन् ,सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण। मोतीलाल कुशवाह प्रान्तीय महामंत्री संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत ने अपने उदबोधन में इन विषयों को उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा।इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रताप धुर्वे जिला सह-महामंत्री ने किया।संस्कार भारती की रीति नीति में कुछ परिवर्तन हुये हैं जिसकी जानकारी योगेन्द्र ठाकुर महामंत्री ने दी, कार्यक्रम का संयोजन यश कुशवाह सह-महामंत्री एवं जिला टोली ने किया तथा आभार अतुल देशपाण्डे ने किया ।इस अवसर पर हरिओम कुशवाहा , ओम प्रधान भी उपस्थित हुए। अंत में वन्देमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







