शाहपुर।घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार्रवाई की है। श्रीमती उईके ने बैतूल से औबेदुल्लागंज तक फोरलेन निर्माण पर कुंडी टोल प्लाजा से टोल वसूली के संबंध में पत्र लिखा था।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया है और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।







