गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा मंदिर चुना जिसमें शहर के लोगों की आस्था कम होती दिखाई दी यह मंदिर शोभापुर के जेरी चौक में स्थित शिव जी एवं हनुमान जी का मंदिर है अब श्रद्धालु यहां कम संख्या में जाते हैं। इसीलिए संगठन ने गुरु पूर्णिमा का हिंदू महापर्व यहां पर मनाया शोभापुर के नवनिर्वाचित बजरंग दल कार्यकर्ता नगर संयोजक दीपक सूर्यवंशी, गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप राठौर एवं प्रखंड मंत्री राहुल दडोरे द्वारा आयोजन किया गया।
जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे ,जिला सत्संग प्रमुख खेमराज झारखंडे एवं सुरक्षा प्रमुख विजय पटने, नगर संयोजक निशांत भंडारे एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा जी की उपस्थिति रही।
जिला सत्संग प्रमुख खेमराज झारखंडे जी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति एवं आरती का आयोजन किया गया जिसमें नगर में उपस्तिथ माताएं बहने बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहे।
लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि गुरु पूर्णिमा न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन का भी अवसर होता है। इस दिन साधु-संत, योगी और साधक विशेष तप और ध्यान करते हैं, वहीं गृहस्थ लोग अपने माता-पिता, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले किसी भी व्यक्ति को गुरु मानकर उनका सम्मान करते हैं.
इस दिन देशभर के गुरुकुलों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन, यज्ञ, भजन और प्रवचन का आयोजन होता है. शिष्य अपने गुरु को पुष्प, वस्त्र, फल और मिठाई अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेते हैं. यह परंपरा गुरु और शिष्य के बीच विश्वास और समर्पण के अटूट बंधन को दर्शाती है. संतो को साल श्रीफल देकर अंत में भंडारे का आयोजन किया गया पांडे जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का यह सेवा सत्ता भी चल रहा है जिसमें मंदिरों की साफ सफाई एवं मंदिरों में वृक्षारोपण आदि करने का कार्य भी विश्व हिंदू परिषद पूरे मध्य भारत में कर रहा है। कार्यक्रम में नगर वासियों के साथ-साथ बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख प्रदीप राठौर, संदीप गावंडे, जितेंद्र प्रजापति, दीपक सूर्यवंशी, अर्जुन, शिवम गुलबाके, आकाश डेहरिया ,संजू सोनी, मोनू उइके,वीर नागळे, अनु वानखेड़े, महेंद्र शेल्के आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।







