अस्पताल में गरीब महिलाओं को साड़िया एवं मरीजों को फल बांटकर मनाया।*

*पत्रकार अरुण फुलेरिया ने अपना जन्मदिन अस्पताल में गरीब महिलाओं को साड़िया एवं मरीजों को फल बांटकर मनाया।*
___________________________
मूलचन्द मेंधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
*तराना* । दैनिक कलम मेरी पहचान एवं KMP NEWS के प्रधान संपादक श्री अरुण फुलेरिया ने अपना जन्मदिन एक सेवा भाव से मनाया। उन्होंने सोमवार 7 जुलाई को अपना जन्मदिन उज्जैन जिले के तराना तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब महिलाओं को साड़िया वितरण एवं छोटे बच्चों को कपड़े वितरण करके मनाया। एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट भी बांटे गए। साथ ही अस्पताल परिसर के बाहर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण भी किया।
पत्रकार श्री अरुण फुलेरिया ने बताया कि मेरा इस प्रकार जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सिर्फ मानव सेवा है। साथ ही मरीजों की स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के साथ फल वितरण कर उनका हौसला बढ़ाना था। पत्रकार साथी के जन्म दिन पर कबीर मिशन समाचार पत्र, प्रखर न्यूज एजैंसी एवं राष्ट्रीय मूलनायक समाचार परिवार की ओर से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस मौके पर अस्पताल पीएमओ डॉ. प्रमोद अंगल, अस्पताल के समस्त डॉक्टर व नर्स स्टॉफगण सहित दैनिक कलम मेरी पहचान के राष्ट्रीय सलाहकार श्री कैलाश चंद्र फुलेरिया, प्रदेश सलाकार श्री पत्रकार सुनील यादव, पत्रकार अरशद जागीरदार, पत्रकार श्रवण व्यास, पोषक जानकार श्री गोविंद खिड़कियां, श्री शिवलाल कुसुमरिया, बनेसिंह चौहान, सजन, फुलेरिया आदि मित्रगण उपस्थित रहे।

Comments are closed.