नीचे की पीठ से लेकर पैरों तक फैलने वाला साइटिका (Sciatica) दर्द आज के समय में युवाओं और बुजुर्गों दोनों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। बैठने का गलत तरीका, अत्यधिक वजन उठाना और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं इस दर्द को जन्म देती हैं। लेकिन अब राहत की किरण योग के माध्यम से सामने आई है।
प्रसिद्ध योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नवीन वागद्रे ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से साइटिका दर्द को लेकर जागरूकता फैलाई और बताया कि कैसे योग के नियमित अभ्यास से इस समस्या से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। उनकी वीडियों देखने के लिए आप उनके चैनल Dr NaveenWagadre सर्च कर के देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइटिका की मुख्य वजह होती है sciatic nerve पर दबाव, जो कमर से शुरू होकर पैरों तक जाती है। जब यह दबती है, तो तेज़ दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट जैसी समस्या सामने आती है।
योग कैसे मदद करता है? योगासन जैसे भुजंगासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, सेतुबंधासन और शलभासन साइटिका में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुए हैं। ये आसन न केवल शरीर को लचीलापन प्रदान करते हैं बल्कि मांसपेशियों के तनाव को कम करके नसों पर दबाव को भी घटाते हैं।
डॉ. वागद्रे कहते हैं कि,
“योग कोई जादू नहीं, लेकिन इसकी नियमित साधना साइटिका जैसे जटिल दर्द को जड़ से ठीक कर सकती है। दवाएं सिर्फ अस्थायी राहत देती हैं, लेकिन योग शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।”
सावधानियां भी ज़रूरी
उन्होंने यह भी कहा कि योग करते समय कुछ सावधानियां ज़रूरी हैं जैसे — यदि किसी आसन से दर्द बढ़े तो उसे तुरंत रोक देना चाहिए, अत्यधिक आगे झुकने वाले आसनों से बचना चाहिए, और प्रेग्नेंसी में बिना विशेषज्ञ की सलाह के योग न करें।







