हेमंत खंडेलवाल के बेतूल प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता — जेबकतरों ने डाला खलल बरेठा में 10 से 12 भाजपा कार्यकर्ताओं के उड़ाए लगभग 30 हजार रुपये सिद्धार्थ बिहारे, दशरथ जाट, गगन अग्रवाल, दुर्गेश यादव सहित कई कार्यकर्ता बने शिकार

बरेठा/बैतूल (संवाददाता – नीलेश मालवीय)।

 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रथम बेतूल आगमन के अवसर पर बरेठा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा। इस हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में एक अप्रिय घटना ने कार्यकर्ताओं को हतप्रभ कर दिया।

मंडल घोड़ाडोंगरी और सारणी से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की जेबों पर जेबकतरों ने निशाना साधा और लगभग 10 से 12 कार्यकर्ताओं के करीब 28 से 30 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की इस घटना में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे के ₹8,400, दशरथ सिंह जाट के ₹7,000, गगन अग्रवाल के ₹18,000, नगर अध्यक्ष दुर्गेश यादव के ₹3,000, और शाहपुर के अमित मेहतो के ₹6,000 समेत अन्य कार्यकर्ताओं की नकदी चोरी हो गई।

भीड़भाड़ और अव्यवस्था का फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरे मौके से फरार हो गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिससे यह घटना घटित हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने हेतु पुख्ता पुलिस व्यवस्था की मांग की है।