प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेबकतरों की चांदी

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बैतूल आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपाई हेमंत भैया का स्वागत करने बरेठा पहुंचे ।

बैतूल जिले के प्रमुख नेता हेमंत भैया के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपाइयों में बड़ा ही उत्साह था और बड़ी संख्या में लोग स्वागत करने पहुंचे थे। बरेठा से वापस आए भाजपाईयों ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई भाजपाइयों के जेब से रुपए गायब कर दिए ।भाजपा नेताओं ने बताया कि बड़ी ही सफाई से यह जेबकतरों ने इस अवसर का फायदा उठाया और भीड़ में घुसकर भाजपाइयों के जेब पर हाथ साफ कर दिया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि उन्होंने शाहपुर के भाजपा नेताओं के साथ हुई बातचीत में जब यह जानकारी दी तो शाहपुर के भाजपाइयों ने भी बताया कि यहां पर भी कई भाजपाई जेब पर जेबकतरों ने धावा बोला है ।