20 जून 2025 को उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे एवं समस्त स्टाफ ने परिसर के बाहर वृक्षारोपण किया। समस्त स्टाफ ने परिसर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भी वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों को अपने घर पर कम से कम एक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य एम आर निरापुरे ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद प्रेषित किया।







