समृद्धि सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र घोड़ाडोंगरी में सीएलएफ को सशक्त करने के उद्देश्य से 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न किया गया

समृद्धि सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र घोड़ाडोंगरी में दिनांक 16. 06 .2025 से 20 .06 .2025 तक सीएलएफ को सशक्त करने के उद्देश्य से 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न किया गया
——-

कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल अक्षत जैन के सफल मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना प्रबंधक सतीश पंवार के निर्देशन में विकासखण्ड बैतूल अंतर्गत एकता सीएलएफ के समस्त सीएलएफ कार्यकारिणी सदस्यों के लिये प्रशिक्षण का आयोजन समृद्धि सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र घोड़ाडोंगरी में किया गया। प्रशिक्षण में सीएलएफ को समग्र रूप से सशक्त बनाये जाने के लिए मिशन के सभी घटक जैसे– सामुदायिक संस्थागत विकास, सूक्ष्म वित्त, रोजगार एवं कौशल उन्नयन, वित्त, कृषि, उद्यमिता विकास, एमआईएस आदि घटकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

सीएलएफ संकुल स्तरीय संगठन का अर्थ एक ऐसे संगठन को बनाना जो संकुल स्तर पर स्थित संगठनों को सहायता प्रदान करे। यह संगठन ग्राम संगठनो को स्व-प्रबंधित, स्व-नियंत्रित, स्व-संचालित और आत्मनिर्भर संस्था के रूप में विकसित करने में मदद करता है। सीएलएफ एवं उनके सदस्यों को मिशन अंतर्गत सभी घटकों से क्या लाभ होंगे, के बारे में विस्तृत जानकारियाँ प्रदान की गयीं। ताकि सीएलएफ अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम संगठनों एवं समूहों को विस्तृत जानकारी प्रदाय करते हुये स्वयं के संचालन के साथ अपने संगठनों का भी सफल संचालन करने मे सक्षम बन सके।

उपरोक्त प्रशिक्षण में जिला मिशन स्टाफ से शिवराम सलामे जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त,दिनेश बेलवंशी जिला प्रबंधक (मूल्यांकन एवं अनुश्रवण), शीतल अहिरवार जिला प्रबंधक कृषि,रामभरोसे जाटव सहायक जिला प्रबंधक (सामुदायिक प्रशिक्षण ) द्वारा clf से सम्बंधित सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस को राज्य कार्यालय भोपाल से श्रीमती अपूर्वा सक्सेना जनपद सीईओ और श्री सतीश पावर जिला परियोजना प्रबंधक बैतूल के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया घोड़ाडोंगरी मिशन स्टाफ से विकासखंड प्रबंधक प्रवीण झरबडे सहायक विकासखंड प्रबंधक विकेश देशमुख सहायक विकासखंड प्रबंधक अनिल मेश्राम ,समृद्धि सीएलएफ की अध्यक्ष मनीष मालवीय एवं समस्त दीदियां उपस्थिति रही उपस्थिति रही।