घोड़ाडोंगरी- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मे संलग्न समस्त सामाजिक चेतना केंद्र नोडल अधिकारी’ संकुल सह समन्वयक ‘प्राचार्य ‘जनशिक्षा केंद्र प्रभारी ‘जनशिक्षक एवं वालंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन दिनांक 18/06/2025 को पी एम श्री उ.मा. विद्यालय शोभापुर कालोनी मे किया गया। कार्यशाला मे 259 प्रतिभागियो ने भाग लिया कार्यशाला का प्रारंभ उपस्थित अतिथियो के द्वारा मां सरस्वती पूजन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ब्लॉक सह समन्वयक साक्षरता कल्पनाथ भारद्वाज एवं संकुल सह समन्वयक साक्षरता के द्वारा–प्रचार प्रसार ‘सर्वेक्षण ‘अक्षर साथी बनाना ‘परीक्षा पूर्व की तैयारी ‘मूल्यांकन ‘माडल सामाजिक चेतना केंद्र
बनाना तथा NiLP APP का उपयोग करते हुए असाक्षरो का सर्वेक्षण एवं मानिटरिंग आदि विषयो पर जानकारी प्रदान की गई। जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र भनारिया के द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी शिक्षको एवं सामाजिक चेतना केंद्र अमले को लगन शील होकर ईमानदारी के साथ मेहनत करने की अपील करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की गई । इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड घोड़ाडोंगरी के विकास खंड स्रोत समन्वयक ‘ब्लाक सह समन्वयक एवं समस्त अमले को लगातार दो वर्ष तक प्रदेश मे बैतूल जिले को प्रथम स्थान दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाईया दी। इस अवसर पर जिले से पधारे जिला सह समन्वयक साक्षरता कुशलेश धाडसे एवं एपीसी जेंडर राजेश तुरिया ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री पी.सी. बोष द्वारा डीपीसी महोदय के नेतृत्व एवं
मार्गदर्शन मे विकास खंड द्वारा की जा रही उत्कृष्ट प्रदर्शन को निरंतर जारी रखने का आश्वासन देते हुए उपस्थित सहभागियो को संबोधित किया गया। कार्यशाला के दौरान समस्त प्रतिभागियो के लिए भोजन एवं चाय नास्ता की व्यवस्था की गई। अंत मे समस्त अतिथियो एवं प्रतिभागियो का आभार प्रदर्शन विकास खंड सह समन्वयक साक्षरता कल्पनाथ भारद्वाज के द्वारा किया गया।







