*गोंडी लोकगीत “जाना ना दिल तोड़ के गोरी” ने यूट्यूब पर मचाया तहलका*
बैतूल जिले के शाहपुर तहसील के ग्राम पंचायत कोटमी में रहने वाले गायक शिवम इरपाचे के यूट्यूब चैनल “SHIVAM ERPACHE GONDI MUSIC” पर नया गोंडी लोकगीत “जाना ना दिल तोड़ के गोरी” यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गीत को शिवम इरपाचे ने लिखा है और मधुर सुरीली आवाज़ में शिवम इरपाचे और काजल धुर्वे ने प्रस्तुत किया है।
शिवम इरपाचे और काजल धुर्वे ने यूट्यूब पर 300 से अधिक लोकगीत गाए हैं। शिवम इरपाचे का सबसे फेमस गाना “गौरी हो यहां नहीं टूटे तेरो मुकदमा ले जाऊ होशंगाबाद” 37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस गोंडी लोकगीत की वीडियो शूटिंग रोहित आहके द्वारा की गई है और हीरो का किरदार परेश धुर्वे ने और हीरोइन का किरदार नंदनी बारस्कर ने निभाया है। इस गाने में सहयोगी कलाकार शुभम मरकाम और नेहा उईके ने भी अभिनय किया है।
ग्राम पंचायत कोटमी के सरपंच मोहन सिंह धुर्वे और डोरलीढाना निवासी सोहन नर्रे ने इस गाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह गोंडी लोकगीत यूट्यूब पर 3 दिनों में 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है।
Comments are closed.