हरिओम कुशवाहा बने अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री

हरिओम कुशवाहा बने अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री अखिल भारतीय स्वायत्तशाशी कर्मचारी महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय 14 वा त्रिवार्षिक अधिवेशन दुर्ग क्षतिसगढ में सम्पन्न हुआ जिसमें भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ देश के नगरीय निकायों में कार्य करने वाला सबसे बड़ा संगठन है राज्यों में नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों के हक अधिकारों के लिए संघर्ष करता है ऐसे बड़े संगठन में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में निवास करने वाले हरिओम कुशवाहा को संगठन में बड़ी जवाबदारी मिली हैं कुशवाहा कर्मचारियों एवं मजदूरों के हित एवं अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं श्रमिक हितैषी एवं संगठन के प्रति निष्ठा यही कारण है कि वे जिले स्तर प्रदेश स्तरीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज अखिल भारतीय स्वायत्तशाशी कर्मचारी महासंघ में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री बनाए गए इनके बनाए जाने पर पूरे मध्य प्रदेश के

निकायों में कार्यरत कर्मचारियों में हर्ष माहौल है और उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं इस नई कार्यकारिणी में। इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एम पी सिंह जी, सुखमीदर सिंह डिक्की प्रभारी स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राजेश मंडली महामंत्री सुरेश तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ यह कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सांसद दुर्ग विधायकों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुई

Comments are closed.