*भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ श्री राम कथा का शुभारंभ*

Pramod Suryavanshi

 

*एकल अभियान एवं श्री हरि कथा योजना समिति के तत्वाधान में प्रारंभ हुई श्री राम कथा*
एकल अभियान एवं हरि कथा योजना समिति के तत्वाधान एवं नगर वासीयो के सहयोग से
श्री रामचरित एवं सनातन संस्कारो को केंद्रित श्री राम कथा का आयोजन हुआ ।
कथा के पूर्व बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं भक्त गणों की उपस्थिति में कसारी मोहल्ला स्थित राम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकली जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची ।

गायत्री लॉन गोविंद कालोनी आमला में आहूत श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर श्रीराम दरबार एवं मां भारती की विधिवत पूजन के साथ रांची से पधारी वनवासि व्यास कथाकार सु श्री संगीता किशोरी जी के मुखारबिंद से मर्यादा पुरूषोतम श्री राम चन्द्र भगवान के जीवन चरित पर आधारित श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से सु श्री संगीता किशोरी जी ने कहा कि श्री राम कथा का मूल उद्देश्य समाज में संस्कारो का द्वीप प्रज्वलित करना है एवं जन मानस को प्रभु श्री राम जी के द्वारा स्थापित आदर्श एवं मर्याद के पालन के लिए प्रेरित करना है।
एकल अभियान समिति अंचल जिला अध्यक्ष भोला वर्मा ने सभी राम भक्तों से श्री राम कथा में सम्मिलित हो कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया ।
अंचल सचिव शिवपाल उबनारे ने
भागवताचार्य एवं साथ आए संतगणों का नगर वासीयो की ओर से अभिनंदन किया ।
एकल हरि कथा योजना समिति जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बिलगैया वीरू महाराज ने कहा कि श्री राम कथा सनातन संस्कारो का रोपण दूरस्थ वनांचल तक करने में सहायक होगी ।

इस दौरान भगवंत सारटकर, गोपेंद्र सिंह बघेल अशोक नागले भूपेंद्र माथानकर, अंबिका साबले , सपना सोनी निशा गड़वे मनोज विश्वकर्मा यश गुगनानी संदीप देवड़े , मनोज कश्यप, धन्ना सोनी ज्ञानप्रकाश बनाईत बी पी धामोंडे भूपेंद्र प्रजापति सोनू गंवनेकर समेत बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।