254 शिक्षकों ने एफएलएन प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

 

घोड़ाडोंगरी ।विकासखंड घोड़ाडोंगरी में पहली एवं दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षकों का दो दिवसीय गणित शिक्षण प्रशिक्षण दिया गया इस दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का तीसरे चरण का शनिवार समापन हुआ ।जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी पी.सी.बोस ने बताया कि विकासखंड के 254 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जहां मिशन अंकुर मध्य प्रदेश सरकार का एफएलएन मिशन है जो निपुण भारत दिशा निर्देशों (2021-27) के अनुसार शुरू किया गया है । जिसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 1-2 के सभी विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान कौशल प्राप्त करवाना है। यह प्रशिक्षण रिफ्रेशर 4 के नाम से हैं जिसमें वर्ष 2026-27 के संशोधित निपुण भारत लक्ष्य तथा निपुण भारत अधिगम प्रतिफल को कैसे प्राप्त किया जाए इस संबंध में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया संख्या ज्ञान से संबंधित अवधारणा को प्राप्त करना जिसमें संख्या पूर्ण अवधारणा, संख्या बोध,जोड़ ,घटाओ, गुणा, मापन,समय, तथा पैसे का ज्ञान कराना गणित के संसाधन जैसे पाठ्य पुस्तक शिक्षक संदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका, गणित किट फ्लोर गेम्स आदि।आवश्यक शिक्षा रिपोर्ट(एएसआर)के अनुसार संपूर्ण भारत तथा हमारे मध्य प्रदेश के रिजल्ट को कंपैरिजन किया गया जिसमें हमारे मध्य प्रदेश में गणित विषय का रिजल्ट

संतोषजनक नहीं होने के कारण इस वर्ष केवल गणित विषय का ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विकासखंड घोड़ाडोंगरी में तीन चरणों में चार मास्टर ट्रेनर श्री निरंजन कुमार माखाल,श्री सुपद,मंडल, श्री रघुनाथ चड़ोकर, श्री प्रेमनारायण सूर्यवंशी तथा प्रशिक्षण प्रभारी सुनील वरकड़े तथा बीआरसी श्री पी.सी. बोस के मार्गदर्शन में दिया गया है।