लोकार्पणः बच्चों के मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी महत्वपूर्णः विधायक योगेश पंडागरे

Pramod Suryavanshi

 

आमला। ग्राम पंचायत ससाबड़ के पंखा सड़क मार्ग से सटे ग्राम मोरनढाणा मे खनीज मद निधि की 9 लाख 37 हजार की स्वीकृत राशि से आँगनवाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 के नए भवन का बुधवार दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडागरे वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसी क्रम में गांव की पांच कन्याओं पूजन कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंडागरे ने कहा कि अपने नौनिहालों को अनिवार्य रूप से शिक्षा ग्रहण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से केंद्र का लाभअपने नौनिहालों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने का एक बेहतर माध्यम आंगनबाड़ी है। जहां बच्चों को शिक्षा के साथ उनके पोषण का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। परिसर में आंगनवाड़ी भवन बनने से बच्चों लिए खेलने के स्थान की कोई कमी नहीं है। वहीं आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खेलने के लिए भी आंगन पर्याप्त है, यहां बच्चों बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ग्रामीणों की समस्याए सुनी

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी ग्रामीणों ने ग्राम बस्ती मे पेयजल पाइप लाइन विस्तार व मुख्य आमला पंखा सड़क का ग्राम बस्ती से सीसी सड़क निर्माण की मांग की विधायक पंडागरे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है पेयजल टंकी व पाइप लाइन का कार्य स्वीकृत हो गया है जो शीघ्र ही पीएचई विभाग द्वारा शुरु करवाया जाएगा मुख्य मार्ग से ग्राम बस्ती तक सीसी सड़क निर्माण स्थल मे स्वीकृति के प्रयास किये जा रहे है निर्माण स्थल पर कुछ निजी भूमि का पेच आ रहा है लेकिन शीघ्र ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए समस्या का हल कर मार्ग निर्माण करवाया जाएगा।

जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन रहे उपस्थित

नए भवन के लोकापर्ण का कार्यक्रम मे भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल आमला सारणी विधायक योगेश पंडागरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख पूर्व किसान् मोर्चा उपाध्यक्ष व जिला पंचायत प्रतिनिधि हरी यादव सरपंच सुभाष घिघोंडे सचिव मनोज गड़ेकर सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।