विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा को जल गंगा अभियान के तहत अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया नवांकुर संस्था म० प्र० जन अभियान परिषद सेक्टर क्रमांक 1 आमला द्वारा ग्राम पंचायत भवन ससाबड़ , विवेकानन्द खेल परिसर अन्धारिया व रेलवे खेल मैदान आमला में सांकेतिक पौधारोपण किया गया । जुलाई माह में वृहद पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया गया ।लोगों को अधिकाधिक पौधारोपण करने , जल संरक्षण तथा सिंगल यूज पॉलीथिन का अपने दैनिक जीवन में उपयोग नही करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम मे संस्था के प्रमुख
श्री नरेन्द्र गढ़ेकर , श्री नरेन्द्र प्रसाद सोनी (जिला समिति सदस्य जअप ) , सुभाष घीडोड़े (सरपंच) ,प्रमोद सोनारे प्रवीण चौहान , अखलेश झाड़े , अर्पणा चौहान , शंकर गढ़ेकर , दयाराम बारपेटे , दीपांशु विश्वकर्मा , ममता सिसोदिया , सरिता विश्वकर्मा , सुनिता धर , घनीराम गढ़ेकर (परामर्शदाता ) उपस्थित रहे।







