क्या अब गांव गांव में बिक पाएगी अंग्रेजी शराब : क्या अब अंग्रेजी शराब का ठेका होगा निरस्त
एक स्टेटस लगाने पर महिला चिकित्सक को सस्पेंड करने का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । मध्य प्रदेश के नीमच जिले की महिला चिकित्सक ने स्टेटस लगाया और इसे आपत्तिजनक मानते हुए महिला चिकित्सक को आचार संहिता उल्लंघन पर सस्पेंड कर दिया गया ।
यह मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है । महिला पर हुई कार्रवाई की पोस्ट पर बड़े-बड़े नेता और ज्ञानी से लेकर सभी तरह के लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में घोड़ाडोंगरी नगर में अंग्रेजी शराब के ठेकेदार के लोगों द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट की गई ।यह मामला भी जिले की राजनीति में गरमाया हुआ है ।
यह भी पढ़े
दो माह में ही तहलका मचा दिया शराब ठेकेदार के लोगो ने : प्रदर्शन आज
कांग्रेस , जयस संगठन इस घटना को लेकर बड़ा भारी प्रदर्शन किया है। आदिवासी समाज ने भी तहसील मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शित किया है। लोग भी चर्चा कर रहे हैं कि जब एक स्टेटस लगाने पर आपत्तिजनक मानते हुए आचार संहिता उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला डॉक्टर को निलंबित किया है तो क्या आबकारी विभाग शराब ठेकेदार के लोगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने पर अंग्रेजी शराब का ठेका निरस्त होगा।
क्या गांव गांव में जो अंग्रेजी शराब बेची जा रही है उस पर आदिवासी समाज कोई बड़ा एक्शन लेगा । क्षेत्र के चौक चौराहों पर यह चर्चा जोरो पर है देखें महिला चिकित्सक का मामला











