सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी का किया सम्मान।

सिरमौर/सारनी—- टोंस जल विद्युत गृह सिरमौर से 31 मई 25 को सेवानिवृत्त हुए सुरक्षा अधिकारी जेड एच जाफरी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके साथ ही प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता सतेंदर सिंह ने विभाग की ओर मिष्ठान, शाल श्रीफल और स्व सुरक्षा निधी समिती का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के अमुल्य योगदान को कंपनी सदैव याद रखेगी। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समिती 1975 से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन के सहयोग से समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत गृह एवं जल विद्युत गृह के साथ ही जबलपुर मुख्यालय में पारदर्शिता से कार्य कर रही है।नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है।

आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए दिया जाता है। इस अवसर पर टोंस जल विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, विवेक सिंह कार्यपालन अभियंता , वरिष्ठ लेखा अधिकारी उदय सिंह, दिनेश द्विवेदी और सुरक्षा विभाग के अनेक सदस्य सहित मोहित बघेल प्रभारी सचिव स्व सुरक्षा निधी समिती सिरमौर उपस्थित थे।