दो माह में ही तहलका मचा दिया शराब ठेकेदार के लोगो ने : प्रदर्शन आज

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के अध्यक्ष के भतीजे के साथ हुई मारपीट की घटना से क्षेत्र की शांति भंग हो गई है। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

क्षेत्र में अंग्रेजी शराब गांव-गांव में बिक रही है । कांग्रेस और जयस के सामने आने से यह मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है

 

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में वर्तमान में शांति की फिजा को शराब ठेकेदार के लोगों ने खराब कर रखा है । पिछले दो महीना से शराब ठेकेदार की दुकानों पर अधिक मूल्य पर शराब बेची जाने की खबरें जोरों पर थी। जिसको लेकर सुरा प्रेमियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही थी ।माना जाता है कि शराब ठेकेदार के लोग गुंडागर्दी करने से भी पीछे नहीं रहते । वर्तमान में कुछ ऐसा ही माहौल घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में बना हुआ है।

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के अध्यक्ष के भतीजे के साथ हुई मारपीट की घटना से क्षेत्र की शांति भंग हो गई है। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। क्षेत्र में अंग्रेजी शराब गांव-गांव में बिक रही है । जिससे क्षेत्र के गांव-गांव का माहौल खराब होते जा रहा है। वहीं इस आदिवासी युवक के साथ हुई घटना से आदिवासी समाज में खासा आक्रोश देखा जा रहा है ।

जिसको लेकर जयस संगठन ने आज घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय पर रैली निकाल कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसके चलते गांव-गांव से आदिवासी समाज के लोग घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय पर इकट्ठा हो रहे हैं। केवल दो माह में ही शराब ठेकेदारों के कारण घोड़ाडोंगरी जैसी शांत जगह का माहौल तब्दील हो गया है।