मित्रों, आदरपूर्वक सूचना है कि मेरी नवप्रकाशित पुस्तक “जय-जय जयतु अहिल्या बाई” का लोकार्पण दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में कल रविवार, एक जून को आयोजित है।
पुण्यश्लोक माँ अहिल्या की कृपा ही है कि इस आयोजन में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मान. इंद्रेश जी, नई शिक्षा नीति के सूत्रधार के रूप में देश भर में प्रसिद्ध एवं शिक्षा उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव, मान. अतुल कोठारी जी, संघ की केंद्रीय प्रचार टोली एवं विमर्श कार्य के स्तंभ व वरिष्ठ प्रचारक मान. मुकुल कानिटकर, मान. कैलाश विजयवर्गीय जी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री व लोकसभा सांसद मान. कंगना रनौत जी का शुभाशीष भरा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मित्रों यह प्रसंग संघ की कृपालुता और विनम्रता को ही दर्शाता है कि मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता की कृति को भी इतने आदरपूर्वक लिया जा रहा है। वस्तुतः यह वरिष्ठ नेतृत्व का लाड़ और स्नेह ही है! इसे पाकर मैं अभिभूत हूँ।







